आज से शुरू होगी बस्तर में तिरंगा यात्रा
रायपुर. बस्तर के पूर्व घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में आज से तीन दिवसीय ‘बस्तर तिरंगा यात्रा’ शुरू होगी. 12 से 14 अगस्त तक चलने वाली यह यात्रा नारायणपुर से शुरू होकर दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर होते हुए नक्सलियों की तथाकथित राजधानी कही जाने वाली कर्रेगुट्टा पहाड़ी तक पहुंचेगी. यात्रा के जरिए बस्तर के संवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तिरंगा फहराने का संदेश दिया जाएगा.







