धरसींवा: राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा विशेष सत्यापन एवं जनसुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज थाना सिलतरा पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र में निवासरत श्रमिकों, बाहरी राज्यों से आकर कार्य करने वाले व्यक्तियों और किरायेदारों के दस्तावेजों का परीक्षण किया गया
यह अभियान पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), नोडल अधिकारी एसटीएफ अभिषेक झा और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (माना) लम्बोदर पटेल के मार्गदर्शन में चलाया गया।
600 किरायेदारों के दस्तावेजों की जांच
विशेष अभियान के तहत सांकरा स्थित जे.के. वीडियो हॉल परिसर में लगभग 600 किरायेदारों का भौतिक सत्यापन कर दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के दौरान 6 संदेही व्यक्तियों की विशेष तस्दीक की गई, जिनसे पूछताछ कर वैधानिक प्रक्रिया के तहत आगे की जांच जारी है।









