भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश कर रहे अध्यक्षता…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज शुरू हुई. बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ आगामी कार्ययोजना तय की जाएगी.

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, अजय जम्वाल मौजूद हैं.
इनके अलावा भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, लता उसेंडी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय सहित भाजपा के अन्य प्रदेश पदाधिकारी मौजूद हैं.
Dhara Tal
Author: Dhara Tal

Leave a Comment

और पढ़ें