विधानसभा ब्रेकिंग: साय सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू, नेता प्रतिपक्ष ने पेश किया 136 बिंदुओं पर आरोप पत्र…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को साय सरकार के खिलाफ कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई. नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने 136 बिंदुओं का आरोप पत्र पेश किया.

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि पहली बार ये हो रहा है कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत नेता प्रतिपक्ष कर रहे हैं. ये स्थिति बताती है कि विपक्ष के सदस्यों को ही उन पर विश्वास नहीं है. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विपक्षी सदस्यों का हाथ उठाकर नेता प्रतिपक्ष पर विश्वास होने का समर्थन किया.

इस पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा- ये तो कामेडी हो गई. सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव विपक्ष लेकर आया था, लेकिन विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष को ही समर्थन जुटाना पड़ गया.

Dhara Tal
Author: Dhara Tal

Leave a Comment

और पढ़ें