मंत्री टंकराम वर्मा ने नागर से खेत की मताई की, रोपाई में हाथ बंटाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलौदाबाजार। मंत्री टंकराम वर्मा का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। विधानसभा सत्र से फुर्सत मिलते ही मंत्री अपने गृहग्राम, चांपा पहुंचे और सीधे खेतों में उतरकर किसानों के साथ धान की रोपाई करने लगे। मानसून की अच्छी बारिश से पूरे छत्तीसगढ़ में खेत-खलिहान आबाद हैं। किसान और मजदूर धान की रोपाई में जुटे हुए हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने भी राजनीति और सरकारी व्यस्तताओं से कुछ समय निकालकर अपने किसान होने का परिचय दिया। वे बलौदाबाजार जिले स्थित अपने गृहग्राम पहुंचे और बिना किसी औपचारिकता के खेत में उतर गए।

मंत्री टंकराम वर्मा ने किसानों के साथ मिलकर बैलों से खेत की जुताई की, धान का रोपा निकाला और फिर खुद खेत में उतरकर रोपाई की। इस दौरान उन्होंने खेत में काम कर रहे किसानों और महिला मजदूरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर श्रम किया। मंत्री को अपने बीच इस तरह काम करता देख किसानों में भी खासा उत्साह नजर आया।

Dhara Tal
Author: Dhara Tal

Leave a Comment

और पढ़ें