छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 20 सीटों पर वोटिंग जारी है। सुबह 11 बजे तक इन सीटों पर 22.97 प्रतिशत मतदान हो चुका है। इस बीच बेमेतरा के भिभोरी गांव में चुनाव प्रचार करने पहुंचे सीएम भूपेश बघेल ने पाटन से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल पर चुटकी ली। पाटन में कका और भतीजे पर कौन भारी पूछने पर CM ने कहा कि, रिश्ते में हम बाप लगते हैं।
दूसरी ओर सुकमा में नक्सलियों ने कोंटा के बंडा इलाके में पोलिंग बूथ के बाहर हमला कर दिया। मतदान रोकने के लिए नक्सलियों ने फायरिंग भी की। इस पर जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। जिसके बाद नक्सली भाग निकले। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने दूरमा और सिंगाराम के जंगल में बीजीएल भी दागे हैं। इसके बाद बड़ी संख्या में CRPF और DRG जवानों को रवाना किया गया है।
विधानसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक मतदान
सुबह 11 बजे तक इन सीटों पर 22.97 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सबसे ज्यादा वोटिंग कांकेर जिले में 33.35% हुई है। इसमें तीन सीटें आती हैं। जबकि सबसे कम मतदान बीजापुर में सिर्फ 9.11 प्रतिशत हुआ है। खास बात यह है कि सुकमा के ही नक्सल प्रभावित कारीगुंडम इलाके में 23 साल बाद मतदान हो रहा है।
विधानसभा सीट | वोट प्रतिशत (सुबह 9 बजे तक) | 11 बजे तक |
खुज्जी | 7 | 25 |
डोंगरगढ़ | 9 | 21.5 |
डोंगरगांव | 12.4 | 18.06 |
राजनांदगांव | 5 | 14 |
अंतागढ़ | 17.44 | 28.84 |
कांकेर | 15.09 | 34.65 |
भानुप्रतापपुर | 16.9 | 36.1 |
कवर्धा | 13 | 23.25 |
पंडरिया | 12 | 21 |
केशकाल | 12.84 | 27.63 |
कोंडागांव | 14 | 32.5 |
खैरागढ़ | 6 | 23.21 |
नारायणपुर | 11 | 21.6 |
चित्रकोट | 2.5 | 11.3 |
जगदलपुर | 6.41 | 18.36 |
बस्तर | 5.55 | 19.97 |
बीजापुर | 4.5 | 9.11 |
मोहला-मानपुर | 9 | 27 |
कोंटा | 4.21 | 12.39 |
दंतेवाड़ा | 10.18 | 16.2 |
1 बजे तक के वोटिंग के आंकड़े
पंडरिया – 39.44
कवर्धा- 41.67
खैरागढ़- 44.27
डोंगरगढ़- 41.10
राजनांदगांव- 38.00
डोंगरगांव- 39.00
खुज्जी- 46.67
मोहला-मानपुर- 56.00
अंतागढ़ – 55.65
भानुप्रतापुर-61.83
कांकेर- 61.80
केशकाल- 52.66
कोंडागांव- 54.04
नारायणपुर- 46.00
बस्तर- 44.14
जगदलपुर- 45.81
चित्रकोट- 34.16
दंतेवाड़ा- 41.21
बीजापुर- 20.09
कोंटा- 30.27