Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पहले चरण की 20 सीटों पर मंगलवार शाम 5 बजे मतदान खत्म : सुकमा में दो अलग-अलग IED ब्लास्ट में 2 जवान घायल हुए हैं।

छत्तीसगढ़ के पहले चरण की 20 सीटों पर मंगलवार शाम 5 बजे मतदान खत्म हो गया है। दोपहर 3 बजे तक 59.19 प्रतिशत मतदान हो चुका था। सुकमा में दो अलग-अलग IED ब्लास्ट में 2 जवान घायल हुए हैं।

वहीं कांकेर, सुकमा, बीजापुरऔर नारायणपुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर की 4 घटनाएं भी सामने आई हैं। सुकमा के मीनपा में मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के मुताबिक, तीन जवान घायल हुए हैं।

  • सुकमा : ताड़मेटला और दुलेड के बीच CRPF जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। मीनपा में पोलिंग पार्टी को सुरक्षा देने के लिए जवान जंगल में तैनात थे, इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। करीब 20 मिनट तक चली मुठभेड़ में कुछ जवानों के घायल होने की आशंका है। वहीं चिंतलनार क्षेत्र के लक्खापाल के पास नक्सली फायरिंग और IED ब्लास्ट में एक जवान घायल हो गया है।
  • इससे पहले नक्सलियों ने कोंटा के बंडा इलाके में पोलिंग बूथ के बाहर हमला कर दिया। जवानों ने जवाबी कार्रवाई की तो नक्सली भाग निकले। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने दूरमा और सिंगाराम के जंगल में बीजीएल भी दागे। टोडामर्का में भी नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया था। इसकी चपेट में आकर CRPF कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया।
  • कांकेर : बांदे क्षेत्र के माड़पखांजूर और उलिया के जंगल में BSF और बस्तर फाइटर्स के जवानों से नक्सलियों की भिड़ंत हुई है। करीब आधा घंटा चली मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले। एक बड़े कैडर के नक्सली के घायल होने का दावा है। मौके से AK -47 रायफल बरामद की गई है। मुठभेड़ में एक किसान गोली लगने से घायल हुआ है।

Leave a Comment

You May Like This