Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने मनाया सिविल सर्विस डे….

रायपुर। सुधा सोसाइटी फाउंडेशन , सामाजिक संस्था आज सिविल सर्विस डे 21 अप्रैल को मनाया । संस्था के चेयरमैन श्री गोपाल कृष्ण भटनागर ने बताया कि भारतीय सिविल सेवा के अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। यह दिन जब १९४७ में सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के प्रथम होम मिनिस्टर थे तब उन्होंने प्रोबेशनर सिविल सर्विस के ऑफिसर को भाषण दिया उस दिन की याद पर मनाया जाता है ।

सिविल सर्विस डे का उद्देश्य सिविल सेवकों को उनके काम और योगदान के लिए सम्मानित करना है, जो देश के विकास और प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह दिन सिविल सेवकों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने और उन्हें प्रेरित करने के लिए भी मनाया जाता है। इस लिए इस दिन के उपलक्ष्य में डॉ. गौरव कुमार सिंह एक प्रतिभाशाली और समर्पित आईएएस अधिकारी २०१३ बैच के हैं, जिन्होंने रायपुर के जिला कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक कौशल ने उन्हें एक प्रभावी प्रशासक बनाया है।


Leave a Comment