Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

केंद्रीय मंत्री अनुराग और सीएम भूपेश का रोड शो आज:दुर्ग SP ने विवाद से बचने बीजेपी के कार्यक्रम के समय में किया बदलाव

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का प्रचार-प्रसार बुधवार शाम से थम जाएगा। दुर्ग जिले में एक तरफ भाजपा का प्रचार करने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आ रहे हैं। दूसरी तरफ सीएम भूपेश बघेल का रोड शो है। एक समय में विवाद की स्थिति न हो इसलिए एसपी ने दोनों दलों की बैठक बुलाई और भाजपा का समय परिवर्तन किया।

भाजपा से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भिलाई नगर और वैशाली नगर में पार्टी प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पाण्डेय और रिकेश सेन के पक्ष में प्रचार करने आ रहे हैं। उनकी दोपहर तीन बजे से पद यात्रा थी। इस समय पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हेलीकॉप्टर से दुर्ग पहुंच रहे हैं। इसके बाद उनका रोड शो वैशाली नगर, भिलाई नगर और अहिरवारा विधानसभा में होना है।

अनुमति नहीं मिलने पर बीजेपी ने किया विरोध

जब भाजपा ने पुलिस प्रशासन से परमिशन मांगी और एसपी राम गोपाल गर्ग ने उनका रूट चार्ट देखा तो उन्होंने अनुमति देने मना कर दिया। उनकी आशंका थी कि दोनों दलों का चुनावी जत्था एक ही चौराहे पर टकराएगा। तो विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। वहीं अनुमति नहीं मिलने पर भाजपा ने विरोध शुरू कर दिया।

बैठक में तय हुआ समय

एसपी ने दोनों दलों की आपातकालीन बैठक बुलाई। भाजपा से भोज राज सिन्हा और पुरुषोत्तम देवांगन और कांग्रेस से धर्मेंद्र यादव और अतुल साहू मौजूद रहे। एसपी ने भाजपा को दोपहर 1 से 4 बजे तक पदयात्रा और शाम 4-5 बजे तक सभा का समय दिया। वहीं कांग्रेस का कार्यक्रम 2.30 बजे से 4.50 बजे तक यथावत रखा गया है।

Leave a Comment

You May Like This