Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रमेश मोदी का निधन:VHP नेता ने मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांसें, 15 नवंबर को रायपुर में होगा अंतिम संस्कार

छत्तीसगढ़ विश्व हिंदू परिषद के नेता रमेश मोदी का निधन हो गया। 81 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांसें लीं। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 15 नवंबर को उनका अंतिम संस्कार रायपुर के देवेन्द्र नगर मुक्ति धाम में किया जाएगा। RSS के बड़े पदाधिकारी, विश्व हिंदू परिषद के नेता और भाजपा के पदाधिकारी अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं।

मोदी छत्तीसगढ़ के थोक कपड़ा व्यापारी संघ पंडरी के पूर्व अध्यक्ष रह चुके थे। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और समाजसेवी के रूप में उन्हें पहचाना जाता था। जानकारी के अनुसार उनकी सेहत काफी समय से खराब चल रही थी। उन्हें उपचार के लिए मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Leave a Comment