राहुल गांधी शनिवार को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वे 11.45 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से पहले भानुप्रतापपुर जाएंगे, दोपहर 1 बजे सभा को संबोधित करेंगे। फिर कोंडागांव के फरसगांव में 2.30 बजे उनकी आम सभा होगी। राहुल शाम करीब 7 बजे रायपुर लौटेंगे। 10 महीने में उनका ये चौथा छत्तीसगढ़ दौरा है।
दूसरे दिन राहुल गांधी रविवार 29 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे राजनांदगांव और दोपहर 2.50 बजे कवर्धा में जन सभा को संबोधित करेंगे। यहां वो कांग्रेस के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। जनसभाओं में नई चुनावी घोषणाएं कर सकते हैं। वहीं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 30 अक्टूबर को दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस नामांकन रैली में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शामिल होंगी।