Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ई-रिक्शा चलाकर विधायक ने मांगा वोट

बालोद। जिले के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का प्रचार जोरों पर है। प्रत्याशी अपने-अपने तरीके से मतदाताओं को लुभाने में लगे हुए हैं। इसी बीच, संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा का चुनाव प्रचार का एक अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। चुनाव प्रचार के दौरान विधायक संगीता सिन्हा ऑटो चलाते हुए अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार करती नजर आईं। उनके ऑटो पर जिला पंचायत और जनपद सदस्य के उम्मीदवारों के बैनर-पोस्टर और माइक लगे हुए थे। विधायक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जिसमें वे खुद ऑटो चलाकर अपने समर्थकों के साथ प्रचार कर रही हैं। इस अनोखे चुनाव प्रचार की चर्चा ग्रामीण इलाकों में जोरों पर है। विधायक का यह अंदाज जनता को काफी पसंद आ रहा है, क्योंकि इससे वे सीधे जनता के बीच पहुंचकर अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर रही हैं। संगीता सिन्हा का यह तरीका मतदाताओं से जुड़ने का एक प्रभावी तरीका साबित हो रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार प्रचार के कई नए तरीके देखने को मिल रहे हैं। प्रत्याशी पारंपरिक जनसंपर्क के साथ-साथ सोशल मीडिया, बाइक रैली और ऑटो प्रचार जैसे अनोखे तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

CM साय आज जाएंगे दिल्ली, युक्तियुक्तकरण का कांग्रेस करेगी विरोध, केंद्रीय गृहमंत्री की बैठक में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री शर्मा, विजय भाटिया की आज कोर्ट में पेशी, अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी देंगे धरना… पढ़ें और भी खबरें

CG Morning News: मुख्यमंत्री साय आज कांकेर दौरे पर, मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग की करेंगे समीक्षा बैठक, राज्यपाल डेका पहुंचेंगे गोद ग्राम मड़वाडीह, युक्तियुक्तकरण के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन, खारून दाई के आजादी पदयात्रा का समापन… पढ़ें और भी खबरें