Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

प्रदेश में अब तक पांच राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। आंकड़ों की बात करें तो राजिम व नवागढ़ में भाजपा, भिलाई में कांग्रेस आगे हैं

छत्तीसगढ़ में सारे एग्जिट पोल और अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए भाजपा बहुमत की ओर बढ़ रही है। फिलहाल भाजपा 52 सीटों और कांग्रेस 36 सीटों पर आगे है। हालांकि प्रदेश की ऐसी 15 सीटें हैं, जहां भाजपा-कांग्रेस के बीच बढ़त का अंतर 1000 वोट से भी कम है। वहीं डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत सहित 7 मंत्री पीछे चल रहे हैं।

प्रदेश में अब तक पांच राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। आंकड़ों की बात करें तो राजिम व नवागढ़ में भाजपा, भिलाई में कांग्रेस आगे हैं। यहां 1000 वोट से कम का अंतर है। इसके अलावा अंबिकापुर 366 वोट, कोंडागांव में 74, मुंगेली 928, धर्मजयगढ़ में 406 और कुरूद में भाजपा प्रत्याशी अजय चंद्राकर 208 वोट से आगे हैं।

शुरुआती रुझान कांग्रेस की ओर थे, लेकिन फिर स्थिति बदलने लगी। पहले राउंड के बाद भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर थी, लेकिन फिर सीएम सहित कई मंत्री एक-एक कर पीछे होते चले गए। रायपुर में भाजपा कार्यालय के बाहर जय श्री राम और मोदी-मोदी के नारे लगाए जा रहे हैं।

सीट मुकाबला आगे/पीछे
पाटन भूपेश बघेल (कांग्रेस) v/s विजय बघेल (भाजपा) भूपेश बघेल 1452 वोटों से आगे
राजनांदगांव रमन सिंह (भाजपा) v/s गिरीश देवांगन (कांग्रेस) रमन सिंह 24356 वोट से आगे
अंबिकापुर टीएस सिंहदेव (कांग्रेस) v/s राजेश अग्रवाल (भाजपा) टीएस सिंहदेव 1600 वोटों से पीछे
सक्ती डॉ. चरण दास महंत (कांग्रेस) v/s डॉ. खिलावन साहू (भाजपा) डॉ. चरण दास महंत 4500 वोट से पीछे
लोरमी अरुण साव (भाजपा) v/s थानेश्वर साहू (कांग्रेस) अरुण साव 9106 वोट से आगे
चित्रकोट दीपक बैज (कांग्रेस) v/s विनायक गोयल (भाजपा) दीपक बैज 2744 वोट से पीछे
जांजगीर-चांपा नारायण चंदेल (भाजपा) v/s व्यास नारायण कश्यप (कांग्रेस) व्यास नारायण कश्यप 306 वोटों से आगे
कुरुद अजय चंद्राकर (भाजपा) v/s तारिणी चंद्राकर (कांग्रेस) अजय चंद्राकर 2555 वोट से आगे
रायगढ़ ​​ओपी चौधरी (भाजपा) v/s प्रकाश नायक (कांग्रेस) ओपी चौधरी 27500 वोटों से आगे
रामानुजगंज रामविचार नेताम (भाजपा) v/s डॉ. अजय तिर्की (कांग्रेस) रामविचार नेताम 10 हजार वोटों से आगे।

इन सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला

सीट मुकाबला आगे/पीछे
कोटा रेणु जोगी (जेसीसीजे) v/s प्रबल प्रताप सिंह (भाजपा) v/s अटल श्रीवास्तव (कांग्रेस) प्रबल प्रताप सिंह 6000 वोट से आगे
कोंटा कवासी लखमा (कांग्रेस) v/s सोयम मुक्का (भाजपा) v/s मनीष कुंजाम (निर्दलीय) मनीष कुंजाम 2004 वोटों से आगे

इन सीटों पर कांटे की टक्कर

सीट मुकाबला आगे/पीछे
रायपुर दक्षिण बृजमोहन अग्रवाल (भाजपा) v/s महंत राम सुंदर दास (कांग्रेस) बृजमोहन अग्रवाल 5000 वोट से आगे
कोंडागांव मोहन मरकाम (कांग्रेस) v/s लता उसेंडी (भाजपा) मोहन मरकाम 4042 वोट से आगे
खरसिया उमेश पटेल (कांग्रेस) v/s महेश साहू (भाजपा) उमेश पटेल 5634 आगे
बिलासपुर अमर अग्रवाल (भाजपा) v/s शैलेष पांडेय (कांग्रेस) अमर अग्रवाल 14108 वोट से आगे
आरंग शिव डहरिया (कांग्रेस) v/s खुशवंत साहेब (भाजपा) शिव डहरिया 5000 वोट से पीछे

Leave a Comment

You May Like This