Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बस्तर में शहीद जवानों को CM साय ने दी श्रद्धांजलि; CM साय बोले-खून के कतरे-कतरे का लेंगे हिसाब

हिड़मा के इलाके में कैंप बनाने की प्लानिंग पिछले कई महीनों से चल रही थी। 30 जनवरी को फोर्स पूरी प्लानिंग के साथ कैंप का सामान लेकर टेकलगुड़ा पहुंची और कैंप स्थापित किया। कुछ जवान इलाके की सर्चिंग के लिए निकले। हिड़मा को इसकी जानकारी मिल गई थी ।इसके बाद हिड़मा के इशारे पर उसकी कंपनी नंबर 1 ने जवानों को घेरने की रणनीति बनाई। हालांकि, पुलिस ने इलाके में ड्रोन कैमरे भी उड़ाए। जिसमें नक्सली जवानों को घेरने के लिए पोजिशन लेते दिखे। जवान संभल पाते इससे पहले ही नक्सलियों ने हमला कर दिया। इसमें कोबरा बटालियन के 3 जवान शहीद हो गए और 14 जवान घायल हो गए। हालांकि, पुलिस ने दावा किया है कि, दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में 6 नक्सली भी ढेर हुए हैं, जिनके शवों को नक्सली अपने साथ लेकर चले गए हैं। फिलहाल, कैंप स्थापित कर दिया गया है।

 

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के टेकलगुड़ेम में मंगलवार को हुए नक्सली हमले में शहीद तीनों जवानों को CRPF करनपुर कैंप में श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री साय ने भी शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि नक्सलियों से जवानों के खून के कतरे-कतरे का हिसाब लिया जाएगा।

बस्तर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते सीएम विष्णुदेव साय।

CM साय ने दी मुठभेड़ में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार सुबह बस्तर पहुंचे और CRPF कैंप करनपुर पहुंचकर मुठभेड़ में शहीद तीनों जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आम जनता तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए शासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने नए कैंप बनाये जा रहे हैं, जिससे नक्सली बौखलाए हुए हैं और कायराना हरकत कर रहे हैं। शहीदों जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। उनके खून के कतरे-कतरे का हिसाब हम चुकाएंगे। हम इन जनविरोधी, विकास अवरोधक नक्सलियों से लड़ाई दृढ़ता से जारी रखेंगे।

शहीद जवानों के नाम

  • देवन सी, आरक्षक, 201 कोबरा
  • पवन कुमार, आरक्षक 201 कोबरा
  • आरक्षक लाम्बधर सिन्हा, 150 सीआरपीएफ

घायल जवानों के नाम

  • ओमप्रकाश- कोबरा बटालियन C-201
  • हरेंद्र सिंह- कोबरा बटालियन C-201
  • खड़ेकर रामदास- कोबरा बटालियन C-201
  • गोपीनाथ बासू भातरी- कोबरा बटालियन C-201
  • टी मधुकुमार – कोबरा बटालियन B-201
  • मलकीत सिंह- कोबरा बटालियन B-201
  • सिपाही लांबा- कोबरा बटालियन B-150
  • राजेश पंचाल- कोबरा बटालियन C-201
  • मनोज नाथ- कोबरा बटालियन C-201
  • मो. इरफान- कोबरा बटालियन C-201
  • ई. वेंकटेश- कोबरा बटालियन C-201
  • विकास कुमार- कोबरा बटालियन C-201
  • अविनाश शर्मा- कोबरा बटालियन B-201

घायल जवानों से मिले CM साय और डिप्टी CM शर्मा

मंगलवार देर शाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा, नक्सल हमले में घायल जवानों से मिलने श्री नारायणा और बालाजी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अफसरों को बेहतर इलाज के प्रबंध करने के निर्देश दिए। इससे पहले मुख्यमंत्री साय ने हमले में शहीद तीन जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि पूरा प्रदेश शहीद जवानों के परिवारजन के साथ है।

Leave a Comment

You May Like This