छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझान आने शुरू हो गए हैं। चौथे चरण के वोटिंग के बाद भाजपा सत्ता में वापसी करती दिख रही है। भाजपा 50 सीटों और कांग्रेस 39 सीटों पर आगे है। वहीं सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत सहित 7 मंत्री पीछे चल रहे हैं।
प्रदेश में डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होने के बाद शुरुआती रुझान कांग्रेस की ओर थे, लेकिन फिर स्थिति बदलने लगी। पहले राउंड के बाद भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर थी, लेकिन फिर सीएम सहित कई मंत्री एक-एक कर पीछे होते चले गए। फिलहाल कांग्रेस अब काफी पीछे दिखाई देने लगी है।
डाक मत-पत्रों की गिनती के बाद EVM खोले जाएंगे। पहले भिलाई और सबसे बाद में कवर्धा, पंडरिया, कसडोल, सारंगढ़, बिलाईगढ़, भरतपुर-सोनहत के परिणाम पता चलेंगे। प्रदेश की 90 सीटों के लिए 7 और 17 नवंबर को 2 चरणों में मतदान हुआ था।
सीट | मुकाबला | आगे/पीछे |
पाटन | भूपेश बघेल (कांग्रेस) v/s विजय बघेल (भाजपा) | भूपेश बघेल 385 वोटों से पीछे |
राजनांदगांव | रमन सिंह (भाजपा) v/s गिरीश देवांगन (कांग्रेस) | रमन सिंह 8400 वोट से आगे |
अंबिकापुर | टीएस सिंहदेव (कांग्रेस) v/s राजेश अग्रवाल (भाजपा) | टीएस सिंहदेव 403 वोटों से पीछे |
सक्ती | डॉ. चरण दास महंत (कांग्रेस) v/s डॉ. खिलावन साहू (भाजपा) | डॉ. चरण दास महंत 600 वोट से पीछे |
लोरमी | अरुण साव (भाजपा) v/s थानेश्वर साहू (कांग्रेस) | अरुण साव आगे |
चित्रकोट | दीपक बैज (कांग्रेस) v/s विनायक गोयल (भाजपा) | दीपक बैज आगे |
जांजगीर-चांपा | नारायण चंदेल (भाजपा) v/s व्यास नारायण कश्यप (कांग्रेस) | व्यास नारायण कश्यप 306 वोटों से आगे |
कुरुद | अजय चंद्राकर (भाजपा) v/s तारिणी चंद्राकर (कांग्रेस) | अजय चंद्राकर 278 वोट से आगे |
रायगढ़ | ओपी चौधरी (भाजपा) v/s प्रकाश नायक (कांग्रेस) | ओपी चौधरी 18000 वोटों से आगे |
रामानुजगंज | रामविचार नेताम (भाजपा) v/s डॉ. अजय तिर्की (कांग्रेस) | रामविचार नेताम 2932 वोटों से आगे। |
इन सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला
सीट | मुकाबला | आगे/पीछे |
कोटा | रेणु जोगी (जेसीसीजे) v/s प्रबल प्रताप सिंह (भाजपा) v/s अटल श्रीवास्तव (कांग्रेस) | प्रबल प्रताप सिंह 6000 वोट से आगे |
कोंटा | कवासी लखमा (कांग्रेस) v/s सोयम मुक्का (भाजपा) v/s मनीष कुंजाम (निर्दलीय) | मनीष कुंजाम 1608 वोट से आगे निकले |
इन सीटों पर कांटे की टक्कर
सीट | मुकाबला | आगे/पीछे |
रायपुर दक्षिण | बृजमोहन अग्रवाल (भाजपा) v/s महंत राम सुंदर दास (कांग्रेस) | बृजमोहन अग्रवाल 1409 वोट से आगे |
कोंडागांव | मोहन मरकाम (कांग्रेस) v/s लता उसेंडी (भाजपा) | मोहन मरकाम 89 वोट से आगे |
खरसिया | उमेश पटेल (कांग्रेस) v/s महेश साहू (भाजपा) | उमेश पटेल 5634 आगे |
बिलासपुर | अमर अग्रवाल (भाजपा) v/s शैलेष पांडेय (कांग्रेस) | अमर अग्रवाल 9000 वोट से आगे |
आरंग | शिव डहरिया (कांग्रेस) v/s खुशवंत साहेब (भाजपा) | शिव डहरिया 1440 वोट से पीछे |
काउंटिंग अपडेट…