Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भूपेश बघेल देंगे इस्तीफा, 9.30 बजे जाएंगे राजभवन ,राज्यपाल को इस्तीफा सौपेंगे।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सत्ता हाथ से खिसकने के साथ ही डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित 5 मंत्री चुनाव हार गए हैं, जबकि 3 अभी पीछे चल रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस्तीफे की खबर सामने आई है। वह रात करीब 9.30 बजे राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को इस्तीफा सौपेंगे।

चुनाव आयोग के मुताबिक, दो तिहाई सीटों पर भाजपा को बहुमत मिला है। अभी भाजपा 24 सीट जीत चुकी है, जबकि 30 पर बढ़त बनाए है। वहीं कांग्रेस को 15 सीटें मिली हैं और 21 पर आगे है। सबसे बड़ा झटका सरगुजा और रायपुर में कांग्रेस को लगा है। यहां सभी सीटें कांग्रेस के हाथ से निकल गई हैं।

पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि, छत्तीसगढ़ महतारी की जय! छत्तीसगढ़ में भाजपा की इस प्रचंड जीत के पीछे प्रदेशवासियों के आशीर्वाद के साथ ही के केंद्रीय नेतृत्व का परिश्रम और कुशल नेतृत्व समाहित रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी पर जनता ने विजय तिलक लगाया है। हम मिलकर छत्तीसगढ़ का विकास करेंगे।

Leave a Comment

You May Like This