Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भिलाई में एक 53 साल की महिला चेन स्नेचिंग का शिकार हो गई…

दुर्ग। भिलाई में एक 53 साल की महिला चेन स्नेचिंग का शिकार हो गई। महिला मंगलवार सुबह 5 बजे फूल तोड़ने के लिए निकली थी। इसी दौरान दो बाइक सवार लड़के आए और मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए। मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र के जोन 1 वार्ड 42 एवेन्यू बी है।

यहां रहने वाली डी दलम्मा सुबह 5 बजे पूजा के लिए फूल तोड़ने के लिए घर से बाहर निकली थी। वो कालोनी के बाह लगे फूले के पेड़ से फूल तोड़ ही रही थी कि करीब सुबह 5.30 बजे एक बाइक पर दो नकाबपोश लड़के आए। महिला के पास बाइक रोकी और उसे धक्का देकर गिरा दिया।

महिला ने बताया कि इसके बाद पीछे बैठा युवक बाइक से उतरा और महिला का मुंह दबाकर गला दबाने की कोशिश की। इसके बाद उसने महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीना और बाइक में बैठकर फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया तो कालोनी के लोग बाहर निकले।

इसके बाद लोगों ने मामले की शिकायत खुर्सीपार थाने में की। खुर्सीपार पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक आरोपियों को कोई पता नहीं चल सका है। खुर्सीपार थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने फोन लगाने पर फोन नहीं उठाया।

Leave a Comment

You May Like This