Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

BJP का घोषणा पत्र मोदी की गारंटी: शाह बोले – 3100 रु क्विंटल धान खरीदेंगे, शादीशुदा महिला को सालाना 12 हजार देंगे

रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी ने 3 नवंबर को अपना घोषणा पत्र जारी किया। इसे मोदी की गारंटी नाम दिया गया है। शाह ने सबसे बड़ा वादा किसानों और धान खरीदी को लेकर करते हुए कहा कि हम सत्ता में आए तो कृषि उन्नति योजना की शुरुआत करेंगे। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 रुपए के मूल्य से खरीदेंगे। साथ ही एकमुश्त भुगतान करेंगे। इसके अलावा बीजेपी ने मजदूरों को 10 हजार रुपए देने का वादा भी किया है।

इसके अलावा शाह ने कहा कि बीजेपी रामलला दर्शन योजना शुरू करेगी, इसमें राज्य के गरीबों को अयोध्या के दर्शन कराए जाएंगे। छत्तीसगढ़ का भांजा (भगवान राम) अपने घर (अयोध्या) जा रहा है. इसके दर्शन आपको जरूर कराएंगे। छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भी संकल्प पत्र जारी होने के दौरान मौजूद रहे।

संकल्प पत्र की 8 बातें

                                                                                  1. किसानों-आदिवासियों के लिए

बीजेपी सरकार बनने पर कृषि उन्नति योजना की शुरुआत की जाएगी, जिसमें 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 के मूल्य से खरीदेंगे। इसका एकमुश्त इसका भुगतान किया जाएगा। स्पष्ट कर रहा हूं कि- अभी भी धान खरीदी का 2200 रुपए मोदी जी भेज रहे हैं। अब 3131 रुपए बीजेपी की डबल इंजन सरकार का होगा। बारदाने भी धान की खरीदी से पहले उपलब्ध होंगे।
तेंदूपत्ता संग्रहण 5500 रुपए प्रति मानक बोरा करेंगे। चरण पादुका योजना फिर से शुरू करेंगे। अतिरिक्त संग्रहण करने वालों को 4500 रुपए का बोनस देंगे।

2. गरीबों और महिलाओं के लिए

महतारी वंदन योजना की शुरुआत करेंगे। इसमें 12 हजार रुपए सालाना हर विवाहित महिला को देने का फैसला किया है।
रानी दुर्गावती योजना की शुरुआत करेंगे। इसके तहत बीपीएल वर्ग की बच्ची के जन्म पर 1 लाख 50 हजार रुपए का आश्वासन प्रमाण पत्र देंगे, जो उसके वयस्क होने पर मिलेगा।
माताओं-बहनों को 500 रुपए में गैस का सिलेंडर देने की घोषणा करते हैं।

 

                                                                              3. युवाओं के लिए वादा

 

एक लाख खाली पदों को 2 साल के अंदर समयबद्ध टाइम टेबल तय कर भर्ती करेंगे।
PSC की परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करेंगे। इस तर्ज पर करेंगे कि एक भी भर्ती घोटाला किसी के सामने नहीं आएगा।
पहले जो भर्ती घोटाले हुए, उनके खिलाफ सरकार आते ही इस पर कठोर आपराधिक जांच की जाएगी।
छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति के तहत जो युवा नया उद्योग डालेंगे, उन्हें 50% सब्सिडी के साथ ब्याज मुक्त भुगतान करेंगे।
रायपुर में सेंट्रल भारत का इनोवेशन हब बनाएंगे। इसमें 6 लाख से ज्यादा रोजगार मिलेंगे।
कॉलेज आने जाने के लिए डायरेक्ट बैनिफिट ट्रांसफर के तहत मासिक ट्रैवल अलाउंस भी देंगे।

4. आवास योजना का वादा

18 लाख प्रधानमंत्री आवास के घर बनाएंगे। हर घर जल पहुंचाने का काम तेज होगा।

 

5. मजदूरों के लिए वादा

भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर योजना के तहत 10 हजार रुपए सालाना दिए जाएंगे।

                                                                                    6. स्वास्थ्य के लिए

प्रत्येक परिवार को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख की मदद तो देंगे ही, साथ ही 10 लाख तक का इलाज CM राहत कोष से किया जाएगा। किसी का भी 5 लाख से ऊपर खर्च होगा तो उसे मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद करेंगे।
राज्य में 500 प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे, ताकि गरीबों को सस्ती दवाइयां मिल सकें।
हर संभाग में छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (CIMS) और हर लोकसभा क्षेत्र में IIT के तर्ज पर छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (CIT) बनाएंगे।

7. शहरों और निवेश के लिए

NCR के तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) बनाएंगे। इसमें रायपुर, दुर्ग, भिलाई को मिलाकर SCR बनाएंगे। इसमें जमीनों की कालाबाजारी नहीं होगी।
निवेश के लिए इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ सम्मेलन की शुरुआत करेंगे। निवेश आमंत्रण के लिए वार्षिक वैश्विक स्तरीय सम्मेलन होगा।

 

8. धार्मिक-पर्यटन के लिए बड़ा वादा

1 हजार किमी की शक्तिपीठ परियोजना की शुरुआत होगी। छत्तीसगढ़ के 5 शक्तिपीठों को उत्तराखंड के चार धाम की तर्ज पर विकसित करेंगे।
छत्तीसगढ़ के गरीब लोगों को रामलला दर्शन कराएंगे। इसके लिए रामलला दर्शन योजना लाएंगे।

शाह बोले- बघेल का शासनकाल में भ्रष्टाचार में प्रगति हुई

बीजेपी के 15 साल के शासन में हमने कई काम किए, लेकिन भूपेश जी झूठा प्रचार करते हुए सरकार में आ गए। 5 साल में 2 हजार करोड़ का शराब घोटाला हुआ, परिवहन घोटाला किया।
गोबर में घोटाला करने वाली सरकार मैंने पहली बार देखी। 1300 करोड़ का गौठान घोटाला हुआ। ऑनलाइन सट्टा ऐप भी आ गया। प्रगति तो हुई है, लेकिन भ्रष्टाचार में हुई है। कांग्रेस सरकार विकास को रोकने वाली सरकार है। युवाओं का रोजगार रोकने वाली सरकार है।
तुष्टिकरण इस कदर हावी है कि वोट बैंक के कारण भुवनेश्वर साहू के हत्यारों पर कार्रवाई नहीं हो रही। घोषणा पत्र लॉन्चिंग कार्यक्रम की तस्वीरें

Leave a Comment

You May Like This