Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

खैरागढ़ में प्रियंका गांधी की 8 बड़ी घोषणाएं:महतारी न्याय योजना में गैस रिफि​लिंग पर 500 रुपए की सब्सिडी, 200 यूनिट तक बिजली बिल माफ

खैरागढ़ में प्रियंका गांधी ने 8 बड़ी घोषणाएं की है। छत्तीसगढ़ महतारी न्याय योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी मिलेगी। 200 ​यूनिट तक बिजली बिल माफ होगा। महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह का कर्ज माफ किया जाएगा। महिलाओं के सक्षम योजना अंतर्गत लिए गए ऋण भी माफ किए जाएंगे। प्रियंका ने जालबांधा में आयोजित सभा में ये बातें कही।

प्रियंका गांधी की 8 बड़ी घोषणाएं

1. सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में आएंगे। 2. 200 यूनिट तक बिजली फ्री, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक नि:शुल्क बिजली। 3. महिला स्व-सहायता समूहों और सक्षम योजना के तहत लिए गए ऋण माफ होंगे । 4. आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों बनाए जाएंगे। 5. राज्य के सभी सरकारी स्कूल, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड होंगे। 6. छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में और अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत नि:शुल्क इलाज होगा। 7. परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, ब्याज का कर्ज माफ किया जाएगा। 8. राज्य के किसानों से “तिवरा” को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा

Leave a Comment

You May Like This