Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बगावत तेज हो गई है: विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने कांग्रेस छोड़कर (GGP) ज्वाइन कर ली है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बगावत तेज हो गई है। अब मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कांग्रेस छोड़कर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (GGP) ज्वाइन कर ली है। इसकी घोषणा GGP अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम रविवार को विधायक के निवास पर पहुंचकर करेंगे। वह GGP के प्रत्याशी भी हो सकते हैं।

दरअसल, कांग्रेस ने दूसरी सूची में मनेंद्रगढ़ से विधायक डॉ. विनय जायसवाल का टिकट काटकर वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश सिंह को प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद डॉ. विनय जायसवाल ने शनिवार शाम से मनेंद्रगढ़ में जनसंपर्क शुरू कर दिया है। इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने चिरमिरी में आयोजित गरबा महोत्सव में भी अपना दर्द बयान किया था।

आज हो सकती है घोषणा

GGP के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. एलएस उदय ने पुष्टि की है कि पार्टी विनय जायसवाल को प्रत्याशी बनाने की घोषणा रविवार करेगी। आज उनके निवास पर समर्थकों को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि चिरमिरी क्षेत्र में डा. विनय जायसवाल की अच्छी पकड़ है। उनकी पत्नी कंचन जायसवाल चिरमिरी नगर निगम की महापौर भी हैं।

मनेंद्रगढ़ में जनसंपर्क कर चौकाया

विधायक डॉ. विनय जायसवाल शनिवार शाम मनेंद्रगढ़ पहुंचे और उन्होंने लोगों से मिलकर समर्थन मांगा। वे अपने समर्थकों के साथ पैदल शहर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण करते दिखाई दिए। उन्होंने आम लोगों के अलावा व्यापारियों से भी बात की और आशीर्वाद मांगा। उनके साथ कांग्रेस के पार्षद और एल्डरमैन भी मौजूद थे

Leave a Comment

You May Like This