Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ में BJP नेता की गोली मारकर हत्या:मोहला-मानपुर में अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर की फायरिंग, अरुण साव बोले- ये है टारगेट किलिंग

छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर जिले में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को बीजेपी नेता बिरजूराम तारम के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया गया है। मामला औंधी चौकी क्षेत्र के सरखेड़ा गांव का मामला है। इस पर बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि, बीजेपी कार्यकर्ताओं की टारगेट किलिंग हो रही है।

बताया जा रहा है कि 56 साल के भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बिरजूराम के घर हथियारों से लैस कुछ अज्ञात लोग पहुंचे थे। इस वारदात में नक्सलियों का हाथ होने की भी आशंका जताई रही है। हालांकि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है।

सरखेड़ा वही गांव है जहां जून में अज्ञात लोगों ने मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को नदी के किनारे ले जाकर आग के हवाले कर दिया था। इसके बाद यहां बवाल भी मचा।

बीजेपी ने बताया टारगेट किलिंग

वारदात पर BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस शासन में BJP कार्यकर्ता की टारगेट किलिंग हो रही है। अरुण साव ने बताया कि पहले भी मोहल-मानपुर में ही BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं को मारने-काटने की धमकी दी गई थी।

हत्या की वारदात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून की व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। लगातार हत्याओं का दौर चल रहा है।आज फिर एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। यह चुनाव में हमारे कार्यकर्ताओं को डराने का प्रयास है क्योंकि कांग्रेस विधायक की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं को काट डालने की धमकी दी गई थी। यह हत्या स्थानीय विधायक के संरक्षण में की गई है।

Leave a Comment

You May Like This