Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री निवास में इस बार भी हरेली त्यौहार धूमधाम से मनाया गया :कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा

मुख्यमंत्री निवास में हर बार की तरह इस बार भी हरेली त्यौहार धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा- बहुत सुंदर मंच आप सभी ने सजाया है।हरेली तिहार हम सब उल्लास से मनाते हैं। यह त्योहार केवल गेड़ी चढ़ने का त्योहार नहीं है।

किसान खुशहाल हो, हम यह सब कर रहे हैं, किसानों के दुख दर्द को हमने समझा। किसानों का रकबा बढ़ गया। अब 20 क्विंटल धान खरीदेंगे। यह उल्लास का वातावरण सभी जगह है।

आदिवासी क्षेत्रों में भी उल्लास का माहौल है। गोधन न्याय योजना के माध्यम से अर्थव्यवस्था सुधर रही है। दूध उत्पादन बढ़ गया है।

हरेली में जो नीम की डाली का उपयोग होता है, वह कीटनाशक है। यह बारिश में होने वाली बीमारियों से बचाता है।

शिक्षा के क्षेत्र में हमने स्वामी आत्मानंद स्कूल शुरू किए। इससे बड़ी संख्या में लोगों को गुणवत्तापूर्ण अंग्रेजी शिक्षा मिल रही है।

मजदूरों किसानों का भोजन बोरे-बासी है वो अब फाइव स्टार होटल तक पहुंच गया है। अपनी संस्कृति पर हम सब गौरव करते हैं।

बाइट मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Leave a Comment

You May Like This