रायपुर 06/07/2023, भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक सीएम हाउस में जारी है। विधानसभा के मानसून सत्र से पहले होने वाली इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि कई अहम प्रस्तावों को बैठक में मंजूरी मिल सकती है और सरकार छत्तीसगढ़ के संविदा और दैवेभो कर्मचारी और किसानों के हित को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है।
प्रदेश में स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल चल रही है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है, लिहाजा इसे लेकर भी कैबिनेट की बैठक में चर्चा होगी। नियमितिकरण को लेकर उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने संकेत दिये थे। फिलहाल सभी विभागों की जानकारी मंगाई गई है। सभी से चर्चा के बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचेंगे।
-
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित केबिनेट की बैठक शुरू होने के पहले प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया