छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन तक भारी बारिश की संभावना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

CG Weather Update : रायपुर. छत्तीसगढ़ के मौसम फिर करवट लेने वाला है. मानसूनी की एक्टिविटी तेज होने की संभावना बन रही है. अगले चार दिनों तक उत्तरी इलाकों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश जारी रहने के असर हैं. प्रदेश में मंगलवार को कई क्षेत्रों में बारिश हुई, जबकि बिलासपुर जिले के बोदरी में सबसे ज्यादा 7 सेमी वर्षा दर्ज की गई. मौसमी वर्षा सामान्य से 7 प्रतिशत कम रही है.

जगदलपुर और दुर्ग में 32.6 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान जगदलपुर और दुर्ग में 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं पेंड्रा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. बादल गरजने-चमकने के साथ बारिश की सम्भावना है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है.

कहां कितनी हुई बारिश ?

वर्षा के मुख्य आंकड़ों के अनुसार बोदरी में 7 सेमी, बिलासपुर, सकरी और पथरिया में 5-5 सेमी बारिश दर्ज की गई. कुमरदा, दुलदुला, मरीं बंगला देवरी, गोबरा नवापारा और तखतपुर में 4-4 सेमी वर्षा हुई. बैकुंठपुर, डोंडीलोहारा, बिल्हा, लालपुर थाना, कोटा और मुंगेली में 3-3 सेमी बारिश दर्ज की गई. वहीं छिंदगढ़, भाटापारा, अर्जुन्दा, मस्तूरी, राजिम, छुरा, भाखरा, छुरिया, दाढ़ी, पचपेड़ी, अंबागढ़ चौकी में 2-2 सेमी वर्षा हुई. नांदघाट, कुरूद, गुरूर, चिरमिरी, पाटन, रामचंद्रपुर, गुंडरदेही, धमतरी, बलरामपुर, डोंगरगांव, नवागढ़, बरमकेला और अभनपुर में 1-1 सेमी बारिश दर्ज की गई.

Dhara Tal
Author: Dhara Tal

Leave a Comment

और पढ़ें