रायपुर शहर में अतिक्रमणों और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई के सख्त निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर- रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम अपर आयुक्त नगर निवेश पंकज के. शर्मा ने नगर निगम मुख्यालय डेटा सेंटर में नगर निवेशक आभाष मिश्रा, कार्यपालन अभियंता आशुतोष सिंह, सहायक अभियंता नीतीश झा सहित सभी जोनों के नगर निवेश विभाग के सहायक अभियंताओं एवं उपअभियंताओं की उपस्थिति में नगर निगम नगर निवेश विभाग के कामकाज पर गहन समीक्षा करते हुये अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए.
अपर आयुक्त पंकज के. शर्मा ने सभी जोनों के नगर निवेश विभाग के सहायक अभियंताओं एवं उपअभियंताओं को राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमणों, अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. अपर आयुक्त ने समयसीमा के भीतर प्रकरणों को निराकृत किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश जोनों के नगर निवेश विभाग अभियंताओं को दिए हैं

Dhara Tal
Author: Dhara Tal

Leave a Comment

और पढ़ें