CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में आषाढ़ माह में लगी सावन की झड़ी, 2 दिन और भारी बारिश के आसार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले एक हफ्ते से सक्रिय मानसून के चलते राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। बुधवार को रायपुर में आषाढ़ के महीने में ही सावन जैसी झड़ी देखने को मिली। इससे पहले राजधानी समेत प्रदेश के करीब 30 जगहों पर भारी से अति-भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश का यह सिलसिला अगले दो दिनों तक यूं ही जारी रहेगा।

बना दूसरा मजबूत सिस्टम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, जुलाई के महीने में यह दूसरा मजबूत सिस्टम बना है, जिसका असर बीते एक हफ्ते से पूरे प्रदेश में व्यापक रूप से दिखाई दे रहा है। बस्तर और सरगुजा संभाग को छोड़ दें तो राज्य के बाकी हिस्सों में लगातार तेज बारिश हो रही है।

इन जिलों में आज बारिश के आसार

मौसम विभाग ने आज कोरबा, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर चांपा, रायगढ़ और जशपुर में बारिश की संभावन जताई है।

Dhara Tal
Author: Dhara Tal

Leave a Comment

और पढ़ें