राजधानी में मर्डर! थाने के पास खून से लथपथ मिली लाश, मौके पर पहुंची पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर. राजधानी में महिला थाना के पास बुधवार सुबह उस वक्त हड़ंकप मच गया, जब युवक की खून से लथपथ लाश मिली. मृतक की सिर पर चोट के निशान दिख रहे हैं, जो मामले को संदिग्ध बना रहे हैं. पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है

मृतक की पहचान नेहरू नगर निवासी प्रकाश के रूप में हुई है. राहगीरों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों को सूचित किया गया. साथ ही एफएसल टीम को भी बुलाया लिया गया है. घटनास्थल से जरूरी सैंपल एकत्र किए जा रहे हैं. पंचानाम कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा.

Dhara Tal
Author: Dhara Tal

Leave a Comment

और पढ़ें