BJP core group meeting: भाजपा कोर ग्रुप की बैठक आज, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दो दिन चलेगा मंथन, शिवप्रकाश शामिल होंगे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के कोर ग्रुप की मंगलवार रात बैठक होगी। बैठक में संगठन और सरकार के कामकाज पर चर्चा होगी। इससे पहले प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें आगामी कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दो दिन चलने वाली बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश रायपुर पहुंच रहे हैं।

बताया गया है कि, दोपहर बाद प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसमें आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद रात में कोर ग्रुप की बैठक होगी, जिसमें सभी सदस्य मौजूद रहेंगे। इस बैठक में शिवप्रकाश प्रमुख रूप से शामिल होंगे। कोर ग्रुप की बैठक में संगठन और अन्य स्थानों पर लंबित नियुक्तियों पर चर्चा होगी।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक बैठक में सरकार और संगठन के कामकाज की विस्तार से समीक्षा किए जाने की संभावना है। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। बुधवार को मोर्चा और प्रकोष्ठों की बैठक होगी, जिसमें भी शिवप्रकाश प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे।

Dhara Tal
Author: Dhara Tal

Leave a Comment

और पढ़ें